कोल: अखिलेश यादव ने नुमाइश मैदान में की जनसभा, बोले- सरकार ने 100 को 112 कर दिया तो पुलिस का रेट भी बढ़ गया
Koil, Aligarh | Apr 23, 2024 यूपी के पूर्व सीएम और सपा मुखिया अखिलेश यादव आज अलीगढ़ पहुंचे। अलीगढ़ की नुमाइश मैदान में अखिलेश यादव ने एक जनसभा को संबोधित किया और सपा प्रत्याशी विजेंद्र सिंह के समर्थन में वोट मांगे हैं।इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने 100 नंबर को भी 112 कर दिया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह सरकार ने 100 को 112 किया तो उसे तरह अब पुलिस का रेट भी बढ़ गया है।