कोल: बसपा सुप्रीमो मायावती की जनसभा में ड्यूटी के दौरान मोबाइल में व्यस्त नजर आए पुलिसकर्मी, वीडियो आये सामने
Koil, Aligarh | Apr 23, 2024 बसपा सुप्रीमो मायावती आज अलीगढ़ पहुंची। अलीगढ़ के सासनी गेट पर मायावती ने एक जनसभा को संबोधित किया और अपने प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगे हैं। इस दौरान मायावती के कार्यक्रम में सुरक्षा में लगाये गए पुलिसकर्मी मोबाइल में व्यस्त नजर आए हैं। ड्यूटी के दौरान मोबाइल चलाते पुलिसकर्मियों के वीडियो सामने आने के बाद लोग तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं।