परैया डाक बंगला परिसर में शनिवार दोपहर जननायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। सभा की अध्यक्षता व संचालन डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने किया, जिसमें उपस्थित नेता ने कर्पूरी ठाकुर के तैलचित्र पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि गुरुआ के पूर्व विधायक विनय कुमार यादव व विशिष्ट अतिथि प्रमुख जितेंद्र नारायण यादव सहित अन्य ने सभा को संबोधित किया।