झांसी: बांग्लादेश में चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ़्तारी पर दुर्गा उत्सव महासमिति ने जताई चिंता, ज्ञापन डीएम को सौंपा
Jhansi, Jhansi | Nov 27, 2024 बांग्लादेश में मौजूदा स्थितियों और चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ़्तारी पर दुर्गा उत्सव महासमिति ने चिंता व्यक्त करते हुए कड़ी निंदा की। उन्होंने बुधवार को समय करीब दोपहर 12:30 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा।