चंदला: चंदला महाविद्यालय में विषय विकल्प बढ़ाने की मांग, शिक्षकों ने बैठक में उठाई आवाज
चंदला के सांदिपनि विद्यालय में आयोजित बीआरसी बैठक में शामिल शंकुल क्षेत्र के शिक्षकों ने एकमत होकर मंगलवार की दोपहर 3:30 बजे कहा कि चंदला महाविद्यालय में विषय विकल्प सीमित होने के कारण विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षकों ने विद्यार्थियों के हित में महाविद्यालय में नए विषय शुरू किए जाने और विषय विकल्प बढ़ाने की मांग की