पुलिस अधीक्षक कार्यालय पन्ना से गुरुवार की शाम 7:00 बजे जानकारी प्राप्त हुई की। पवई थाना क्षेत्र में टेलीग्राम के माध्यम से रिव्यू टास्क व क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट के नाम पर की गई साइबर ठगी के मामले में पन्ना पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।