चंदिया: नौतपा की गर्मी और बेमौसम बारिश से चंदिया क्षेत्र में मूंग-उड़द की फसल पर संकट
Chandia, Umaria | May 31, 2026 उमरिया जिले के चंदिया तहसील क्षेत्र में मूंग और उड़द की फसल पर मौसम की दोहरी मार देखने को मिल रही है। एक ओर नौतपा की भीषण गर्मी किसानों को परेशान कर रही है, तो दूसरी ओर बीच-बीच में हो रही बेमौसम बारिश फसलों के लिए नुकसानदायक साबित हो रही है।किसानों के अनुसार मूंग और उड़द की फसल में तेजी से पीलापन आ रहा है तथा फंगस और अन्य रोगों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।