वाराणसी में भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी के कार्यक्रम को लेकर छात्र प्रशासन हुए आमने-सामने, जताया विरोध
वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी की ओर से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम का विरोध शुरू हो गया। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई और समाजवादी छात्रसभा ने काशी विद्यापीठ पहुंचकर कार्यक्रम का विरोध किया। संगोष्ठी को रद करने की मांग करते हुए सत्ता के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया।