महवा: महवा में फर्जी डिलीवरी कर जुड़वां बच्चों का जन्म बताने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mahwa, Dausa | Nov 25, 2025 महवा थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।मंगलवार शाम 5:00 बजे पुलिस ने बताया कि मामला प्राइवेट अस्पताल के डिलीवरी रजिस्टर में महिला को फर्जी तरीके से भर्ती दिखाकर डिस्चार्ज टिकिट जारी करने का है। जिसमें फर्जी तरीके से महिला के भर्ती के दौरान एक साथ 2 बच्चो का जन्म होना दिखाया गया। पुलिस ने आरोपि को गिरफ्तार किया है