थाना नरसेना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित ₹25,000 के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
Siyana, Bulandshahr | Mar 27, 2026
थाना नरसेना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे ₹25000 के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को थाना प्रभारी ने बताया कि जिला हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के ग्राम करवा निवासी वसीम कुरेशी गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहा था। बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपी के विरुद्ध ₹25000 का इनाम घोषित था।