कैराना: कैराना नगर में दस मुहर्रम के मौके पर इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में शिया सोगवारों ने निकाला जुलूस, की सीनाजनी
Kairana, Shamli | Jun 26, 2026 कैराना नगर के मोहल्ला अंसारियान स्थित छोटे इमामबारगाह से शुक्रवार को यौम—ए—आशूरा यानी दस मुहर्रम के मौके पर मातमी जुलूस प्रारंभ हुआ। जुलूस में शामिल सोगवार मातम करते हुए बड़े इमामबारगाह की ओर रवाना हुए। इस दौरान इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत को याद कर लोग भावुक नजर आए। सिदरयान चौक पर पहुंचने के बाद सोगवारों ने जंजीरों और ब्लेड से सीनाजनी की।