पिछोर के ग्राम पंचायत पटसेरा में आज सोमवार शाम लगभग 8:00 बजे होलिका दहन के अवसर पर जिला पंचायत अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एनएस नरवरिया पहुंचे। यहां नरवरिया ने मध्य प्रदेश शासन के निर्देश अनुसार ग्रामीणों को गौकाष्ठ, उपलो (कंडो) से होलिका दहन करने के लिए प्रेरित किया।एडिशनल सीईओ ने प्राकृतिक एवं हर्बल रंगों की होली खेलने के लिए लोगों से कहा।