अजीतमल: अयाना थाने के स्वरूप नगर में सिलिंडर फटने से दो घरों में लगी आग, 120000 रुपये का नुकसान
अयाना थाना क्षेत्र के स्वरूप नगर में रविवार दोपहर को सिलिंडर लीक होने के बाद फटने से दो घरों में आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया तबतक दोनों गृहस्वामियों का 120000 रुपये का सामान जलकर राख हो गया। रविवार दोपहर स्वरूप नगर निवासी रोहित की पत्नी सविता घर में खाना बना रही थी। तभी सिलिंडर लीक हो गया और उसमें आग