डेहरी: घनकी-जामुना ताराचंडी मार्ग पर हादसा, पिकअप पेड़ से टकराई, चालक घायल
Dehri, Rohtas | May 23, 2026 घनकी-जामुना ताराचंडी मार्ग पर हादसा, पेड़ से टकराई पिकअप, चालक घायल सासाराम-ताराचंडी मुख्य मार्ग पर शनिवार को घनकी जामुना ताराचंडी के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना जोरदार था कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।