ईसागढ़: मनहैटी गांव में मोबाइल टावर पर चढ़े दो युवक, प्रशासन की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
ईसागढ़ तहसील के ग्राम मनहैटी में उस समय हड़कंप मच गया, जब दो युवक जियो मोबाइल टावर पर चढ़ गए। प्रशासन ने रविवार को रात लगभग 10 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि सूचना मिलते ही एसडीएम त्रिलोचन गौड़ के निर्देशन में राजस्व और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तहसीलदार रोहित रघुवंशी ने धैर्य और समझाइश से दोनों युवकों से बातचीत की, जिसके बाद उन्हें सकुशल नीचे उतार लिया|