आरा: दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर बनाही स्टेशन एवं सिकरिया हाल्ट के बीच अप लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से मां बेटे की मौत
Arrah, Bhojpur | Feb 28, 2024 दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर बनाही स्टेशन एवं सिकरिया हाल्ट के बीच अप लाइन पर बुधवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मां एवं उनके पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।जानकारी के अनुसार मृतकों में तीयर थाना क्षेत्र के योगीवीर गांव निवासी अयोध्या शर्मा की 48 वर्षीया पत्नी लालमुनी देवी एवं 27 वर्षीय पुत्र है।