आरा: भोजपुर जिले में तरारी से लापता मजदूर का शव तीसरे दिन बरामद हुआ है
Arrah, Bhojpur | Feb 27, 2024 भोजपुर जिले में लापता मजदूर का शव तीसरे दिन बरामद हुआ है। उसका शव स्थानीय थाना क्षेत्र के बंधवा गांव स्थित पोखरे से मंगलवार की शाम बरामद हुआ है। शव मिलने से लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक तरारी थाना क्षेत्र के बंधवा गांव निवासी सुशील राम का 27 वर्षीय पुत्र जदू राम है एवं वह पेशे से मजदूर था।