आरा: जेपी स्मारक के समक्ष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर पत्रकार राधेश्याम पांडेय को दी गई श्रद्धांजलि
Arrah, Bhojpur | Feb 27, 2024 मंगलवार को स्थानीय जेपी स्मारक के समीप भोजपुर प्रेस क्लब आरा ट्रस्ट के बैनर तले आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पत्रकारों, रंगकर्मियों व समाजसेवियों के साथ जन-प्रतिनिधियों ने नम आंखों से दिवंगत पत्रकार राधेश्याम पांडेय के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। आपको बता दें कि आरा के पत्रकार राधेश्याम पांडेय का शनिवार को निधन हो गया था।