सांगानेर: जयपुर के सांगानेरी गेट स्थित मिश्रा मार्केट की गली में टायर के गोदाम में लगी भीषण आग, आसपास के इलाके में मचा हड़कंप
जयपुर के सांगानेरी गेट स्थित मिश्रा मार्केट की एक तंग गली में स्थित एक टायर गोदाम में भीषण आग लग जाने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। अचानक आग की लपेट देखकर आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों ने पुलिस और दमकल को आग की सूचना दी। सूचना के बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर लागू पाया। जब तक लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो चुका था।