शामली: लिलौन में क्षतिग्रस्त पुलिया टूटने से भीषण जलभराव के हालात पैदा, ग्रामीण परेशान
Shamli, Shamli | Jul 9, 2026 शामली कोतवाली क्षेत्र के गांव लिलौन में मुख्य सड़क और गांव को जोड़ने वाली एक क्षतिग्रस्त पुलिया टूटने से बारिश के पानी के चलते गांव में जलभराव के भीषण हालात बन गए हैं, इससे स्थानीय लोगों का आवागमन भी प्रभवित हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत समय से नही होने के कारण यह स्थिति बनी, जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को उठाना पड़ रहा है।