बकेवर इलाके के परशुपुरा के सामने दो बाईकों की आमने सामने टक्कर होने से दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को अस्पताल भेजा। घायलों में तेज सिंह पुत्र रवींद्र सिंह चकई थाना अमराहट जिला कानपुर देहात, उसकी मामी मंजू देवी और मामा सोनेश्वर निवासी इंद्रोखी बकेवर शामिल है। तीनों को 50 शैय्या अस्पताल भेजा गया जहां से तीनों को रेफर अस्पताल किया गया।