फरीदपुर: फरीदपुर थाना पुलिस ने चोरी का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को जेल भेजा
एसएसपी बरेली के निर्देशन पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत फरीदपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम पचौमी अड्डे से आरोपी करण पुत्र अतेंद्र पाल निवासी ग्राम भगवानपुर फुलवा को एक चोरी की बैटरी एक स्टेपनी एक गाड़ी की ढेग के साथ गिरफ्तार किया है थाना पुलिस ने सोमवार समय लगभग सुबह 10 बजे जानकारी देते हुए बताया आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है