फरीदपुर: फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हाजीपुर में घर का छज्जा गिरने से कई परिवार के सदस्य घायल, अस्पताल में कराया भर्ती
फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हाजीपुर में कल देर रात पुराने मकान को गिराते समय लेंटर का छज्जा परिवार के सदस्यों के ऊपर गिर गया अचानक छज्जा गिरने से परिवार के आधा दर्जन लोग छज्जे के नीचे दब गए और घायल हो गए मौके पर पहुंची थाना पुलिस और ग्राम वासियों ने घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है