गुनौर: मन की बात का सामूहिक श्रवण: विकसित भारत के लिए जनभागीदारी जरूरी — विधायक डॉ. राजेश वर्मा
Gunnor, Panna | Jun 28, 2026 सलेहा मंडल के ग्राम पंचायत कठवरिया में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" का सामूहिक श्रवण रविवार दोपहर 12:00 बजे किया गया। इस अवसर पर गुन्नौर विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने ग्रामीणों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के साथ कार्यक्रम सुना।