पुनासा: घोड़ाघाट नाला उफान पर, तेज बहाव में बहने लगी गाय; सुरक्षित बाहर निकली मुंदी नगर में बीती रात से लगातार हो रही बारिश ।
मुंदी नगर में बीती रात से लगातार हो रही बारिश के कारण मुंदी-बीड़ मार्ग स्थित घोड़ाघाट नाला उफान पर आ गया। रपटे के ऊपर से पानी बहने लगा, जिससे कुछ समय के लिए मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद करना पड़ा। इसी दौरान एक गाय रपटा पार करने का प्रयास कर रही थी। तेज बहाव के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और नाले में जा गिरी।