कटंगी: कटंगी में आप की अति आवश्यक बैठक संपन्न
विस, मंडल, ग्राम समिति गठन पर मंथन प्रदेश सह प्रभारी की मौजूदगी में बनी रणनीति
आम आदमी पार्टी की कटंगी विधानसभा स्तरीय अति आवश्यक बैठक कटंगी के आंबेडकर भवन में संपन्न हुई। 26 जून को सुबह 11 बजे शुरू हुई इस बैठक में प्रदेश सह प्रभारी एवं छिंदवाड़ा जोन प्रभारी संतोष पप्पू छिंलवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पार्टी की नीति-रीति और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई, साथ ही विधानसभा, मंडल और ग्राम स्तरीय कमेटियों के गठन पर विस्तार से