गाजीपुर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बहरियाबाद पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने थाना बहरियाबाद में वांछित अभियुक्त राकेश यादव पुत्र स्वर्गीय शंकर यादव और आकाश यादव पुत्र स्वर्गीय अमरनाथ यादव, निवासी ग्राम तियरा मठिया थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर उद्घोषणा की कार्यवाही की।