टाटीझरिया के बौधा डैम में कान्यकुब्ज ब्राह्मण कमेटी का गठन हुआ। इसमें, सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। टाटीझरिया प्रखंड अंतर्गत बौधा डैम में रविवार को प्रखंड स्तरीय कमेटी के गठन को लेकर कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज की बैठक सह वनभोज का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता रामलखन पांडेय द्वारा की गई। वहीं इस कार्यक्रम का सफल संचालन ज्योतिष पंडा ने किया।