महाराजगंज: शेखपुर समोधा में शनि देव और शीतला माता मंदिर स्थापना को लेकर निकाली गई विशाल शोभायात्रा
2 मई शनिवार शाम 4:00 बजे से विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया जो ग्राम सभा में स्थापित किए गए नवनिर्मित श्री माता शीतला एवं श्री शनि देव महाराज के मंदिर के स्थापना के अवसर पर किया गया। भारी संख्या में भक्त गण नाचते गाते भक्ति जयकारों के साथ शोभायात्रा में भाग लिया गया। ग्राम सभा के विभिन्न मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की गई।