मोतिहारी: त्रिलोकवा में संदिग्ध अवस्था में एक महिला की हुयी मौत, परिजन फरार
त्रिलोकवा में एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। मृतका त्रिलोकवा के निकेश राम की पत्नी सुनीता कुमारी थी। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि सविता की शादी करीब पाँच वर्ष पूर्व निकेश से हुई थी। मृतका का पति निकेश बैंगलोर रह कर मजदूरी करता है। सविता का शव उसके घर में फंदे से लटका पाया।