घाटमपुर के तिलसड़ा गांव में बीते बुधवार को अज्ञात वाहन युवक अभय पांडे को टक्कर मारते हुए भाग निकला था,घायलावस्था में युवक का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा था, थाना प्रभारी ने शुक्रवार रात 8:00 बजे बताया उपचार के दौरान जिला अस्पताल में अभय पांडे की मौत हो गई ।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।