पेटरवार: लुकैया में अनियंत्रित कार घर में घुसी, चालक छत पर चढ़ा, दो घायल
पेटरवार थाना क्षेत्र के दारिद पंचायत अंतर्गत चुना भट्टा स्थित लुकैया में मंगलवार सुबह करीब 6 बजे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार एक घर में जा घुसी। हादसे में कार सवार चालक उछलकर सीधे घर की छत पर जा गिरा, जबकि दूसरा व्यक्ति कार के अंदर फंस गया।आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को कार से बाहर निकाला गया।