मुजफ्फरपुर जिले गायघाट प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में कृषि विभाग की उड़नदस्ता टीम ने बुधवार शाम 5 बजे तक उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान बखरी चौक पर खाद के अवैध दुकान से 64 बैग विभिन्न रासायनिक खाद जप्त किया गया है। इस संबंध मे कृषि समन्वयक सह उर्वरक निरीक्षक शत्रुघ्न कुमार ने गायघाट थाना मे एफआइआर के लिए आवेदन सौंपा है।