पाकुड़: रांची के रैडिसन ब्लू होटल में सेंट डॉन बॉस्को स्कूल के प्राचार्य ‘बेस्ट एजुकेटर अवार्ड’ से सम्मानित
Pakaur, Pakur | Oct 12, 2025 शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व, नवाचारपूर्ण शैक्षणिक पहल एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए सेंट डॉन बॉस्को स्कूल, पाकुड़ के प्राचार्य श्री शिव शंकर दुबे को प्रतिष्ठित “बेस्ट एजुकेटर अवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान रांची के रैडिसन ब्लू होटल में आयोजित EGN एजुकेशन लीडरशिप समिट के दौरान प्रदान किया गया।