डीग: राज्य की समृद्धि और जनकल्याण के लिए श्री लक्ष्मण जी मंदिर में हुई विशेष प्रार्थना सभा
Deeg, Bharatpur | Jun 10, 2026 देवस्थान विभाग, राजस्थान सरकार के निर्देशन में बुधवार को राजकीय आत्मनिर्भर मंदिर श्री लक्ष्मण जी महाराज में प्रदेश की सुख-शांति एवं सर्वांगीण विकास की कामना को लेकर विशेष धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान मंदिर में श्रद्धा और आस्था का वातावरण देखने को मिला।