पुनासा: ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में वर्दी पहने कूदे दो होमगार्ड जवान, टला बड़ा हादसा
ओंकारेश्वर स्थित ब्रह्मपुरी घाट पर शनिवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। शाम करीब 4 बजे गहरे पानी में डूब रहे दो युवकों को एसडीआरएफ के जवानों ने साहसिक प्रयास कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। एक स्कूली छात्र हैं तो दूसरा कॉलेज स्टूडेंट हैं।