टिकारी: टिकारी पंचानपुर सड़क से एक अज्ञात विक्षिप्त का शव हुआ बरामद, स्थानीय ग्रामीणों ने लु लगने से जताई मौत की आशंका
Tikari, Gaya | Jun 27, 2026 टिकारी से गुजरे टिकारी पंचानपुर सड़क में एक अज्ञात विक्षिप्त का शव बरामद हुआ। SHO पद्माकर उपाध्याय ने बताया कि शव शुक्रवार संध्या को राहगीरों की सूचना पर बरामद हुआ। जिसको पोस्टमार्टम हेतु ANMMCH भेजा गया है। शव अज्ञात विक्षिप्त का बताया जा रहा है। लु लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है। शव को ANMMCH के शितगृह में रखा गया है। जिसके पहचान की कोशिश की जा रही है