जबलपुर: सड़क हादसे में व्हीकल फैक्ट्री कर्मचारी नेता की मौत, पोस्टमार्टम के बाद हुआ अंतिम संस्कार
खमरिया में देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। खमरिया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे 36 वर्षीय असीम दुबे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसा रात करीब डेढ़ बजे का है, जब असीम दुबे रांझी से अपने गृहग्राम पिपरिया लौट रहे थे। खमरिया अस्पताल तिराहे के पास शहडोल से जबलपुर की ओर आ रही एंबुले