क्रिस्तुकुला मिशन स्कूल में लापरवाही, 3 घंटे दर्द से कराहता रहा मासूम, प्रबंधन ने फ्रैक्चर की घटना छिपाई
सतना। शहर के पतेरी क्षेत्र में संचालित क्रिस्तुकुला मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल में विद्यालय प्रबंधन की गंभीर लापरवाही सामने आई है। गुरुवार को कक्षा दूसरी में पढ़ने वाला एक छात्र स्कूल परिसर में घायल हो गया, लेकिन कई घंटे तक उसे न तो समुचित इलाज मिला जिस बात से आहात परिजनों ने मामले की थाने में शिकायत करते हुए कार्यवाही करने की मांग।