शनिवार को बाल विकास योजना कार्यालय बोरियो के सभागार में सीडीपीओ प्रमोद आनंद ने प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी केद्रों की सेविकाओं के साथ आंगनवाड़ी केंद्र में संचालित होने वाली योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान सीडीपीओ ने सभी सेविकाओं को योजना को सही तरीके से संचालित करने तथा लाभुकों तक समय पर सुविधाएं पहुंचाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।