गरखा: पोखर में डूबने से 6 वर्षीय छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Garkha, Saran | Jul 27, 2026 भेल्दी थाना क्षेत्र के सरायबक्स पोखरा में रविवार को डूबने से एक 6 वर्षीय छात्र प्रीति कुमारी की मौत हो गई। वह सरायबक्स टोला निवासी सुभाष राय की पुत्री थी। मिली जानकारी के अनुसार प्रति अपनी मां के साथ सरायबक्स पोखरा पर आयोजित शिव चर्चा में गई थी। इसी दौरान उसकी मां कार्यक्रम में व्यस्त थी तभी प्रीति खेलते खेलते पोखर के पास चली गई और डूब गई।