महाराजगंज: पहुरावा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो महिलाओं समेत एक युवक घायल, हालत गंभीर
13 मई बुधवार की रात्रि 11 बजे बाइक पर सवार तीन लोग अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद डिवाइडर से टकराकर घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी,कि दो महिला एवं एक पुरुष गंभीर रूप से घायल होने के बाद प्राथमिक उपचार किया गया। तीनों की स्थिति नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।बाइक पर सवार होकर बछरावां से वापस कुंदनगंज की तरफ जा रहे थे।तभी दुर्घटना का शिकार हो गए।