राजगढ़: राजगढ़ कलेक्टर कार्यालय में आयोजित
जनसुनवाई में अधिकारियों द्वारा सुनी गई आमजन की समस्याएं
राजगढ़ जिला मुख्यालय पर प्रति मंगलवार की दोपहर 2 बजे आयोजित होने वाली जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं का निराकरण किया जाता है। आयोजित जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले, अपर कलेक्टर श्री प्रताप सिंह चौहान, संयुक्त कलेक्टर श्री विरेन्द्र सिंह दांगी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।