बहराइच: जेल रोड के पास बिजली कटौती के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
शहर के मोहल्ला रायपुर राजा में लगातार बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने पुलिस लाइन रोड पर इंडियन बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के पास सड़क जाम कर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इससे जेल रोड पर करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। लोगो को समझने पर काफी देर बाद रास्ता खोला गया।