मेरठ: चीफ इंजीनियर दफ्तर पर व्यापारियों ने चस्पा किया नोटिस, स्मार्ट मीटर की आड़ में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया
Meerut, Meerut | Mar 30, 2026 स्मार्ट मीटर को लेकर पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता प्रेसवार्ता करते रहे और दूसरी ओर व्यापारी संगठन ने चीफ इंजीनियर दफ्तर का घेराव करते हुए वहां नोटिस चस्पा कर दिया। उनका आरोप था कि पीवीवीएनएल में भ्रष्टाचार अपने चरम पर पहुंच गया है। स्मार्ट मीटर ने भ्रष्टाचार के एक नये युग की शुरुआत की है।