देहरादून: महेंद्र भट्ट को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित करने को लेकर BJP प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र बिष्ट ने पार्टी के फैसले की सराहना की
महेंद्र भट्ट को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित करने को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र बिष्ट ने पार्टी के फैसले की सराहना की और महेंद्र भट्ट को बधाई दी है। बता दें कि भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी की ओर से जारी की गई 15 राज्यसभा प्रत्याशियों की सूची में उनका नाम भी शामिल है।