देहरादून: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र बिष्ट ने देहरादून में कहा-पार्टी ने महेंद्र भट्ट को बनाया है राज्यसभा का उम्मीदवार
रविवार रात्रि 9 बजे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र बिष्ट ने देहरादून स्थित कैंप कार्यालय में कहा कि पार्टी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया है। उन्होंने महेंद्र भट्ट को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उत्तराखंड कि राज्य सभा सीट राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के जाने के बाद खाली हुई है।