हरदा: जिले के ग्राम चारुवा और हेमागांव के बीच मजदूरी से लौटते समय युवक ने निगला सल्फॉस, उपचार के दौरान मौत।
Harda, Harda | Jul 11, 2026 खंडवा जिले के छनेरा निवासी 18 वर्षीय पवन कोरकू, पिता गोकुल कोरकू, ने शुक्रवार शाम मजदूरी से लौटते समय चारुवा और हेमागांव के बीच कथित रूप से सल्फॉस का सेवन कर लिया। इसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल खिरकिया के शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।