राजघाट रोड पर ग्राम चुराई के पास तेज रफ्तार कार रविवार सुबह के समय अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। जिसके चलते कार सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।आसपास के लोगों द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां पर उनका उपचार जारी था।