जखनिया: गाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 3 युवकों की मौत, 3 घायल
गाजीपुर के सादात थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। टांड़ा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब युवक उर्स मेला देखकर लौट रहे थे और कुछ युवक मेला देखने जा रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।